वशिष्ठ पांडेय का जीवन रहा संघर्षों से भरा,अब बीजेपी से टिकट के प्रबल दावेदार

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी-सिहावल_ सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़े गांव के रहने वाले वशिष्ठ पांडेय का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा! उन्होंने जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव के मार्ग को पार किया! उनके जीवन में कुछ दिन ऐसे भी रहे जब उन्हें मजदूरी करने के साथ-साथ अपना जीवन यापन करने के लिए ना चाहते हुए भी मजबूरी बस अफसरों की जी हुजूरी करनी पड़ती थी!
लेकिन समय ने करवट ली और फिर धीरे-धीरे दिन बदलते गए, कठिनाइयों का अंधेरा छटता गया और जीवन की खूबसूरत सुबह को देखने के लिए समाज में आना जाना, गरीबों के दुखों में सम्मिलित होना जैसे उनका प्रमुख लक्ष्य बन गया! जिसका परिणाम यह रहा कि आज सिहावल विधानसभा की जनता के बीच उनकी अलग छाप नजर आती है! मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी मुलाकात के पश्चात यह संभावना बनती है कि वह सिहावल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार के रूप में प्रमुख व्यक्ति हो सकते हैं!