घर में घुसकर जान से खत्म करने की धमकी देने वाले आरोपी को एक वर्ष की सजा

0 910

घर में घुसकर जान से खत्म करने की धमकी देने वाले आरोपी को एक वर्ष की सजा

ग्वालियरः– न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ग्वालियर श्रीमती सरोज बाला मुजाल्दा ने आरोपीगण नारू उर्फ नरेन्द्र कोरी पुत्र तेजपाल उम्र 28 वर्ष ,निवासीः- रसूलाबाद कैलादेवी मंदिर के पास हजीरा ग्वालियर धारा 452 भादवि में 1 वर्ष एवं 100 रूपये का जुर्माना एवं धारा 352 में न्यायालय उठने तक की सजा।
अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी कु. मनोरमा शाक्य ने घटना के बारे में बताया कि घटना दिनांक को शाय करीब 5ः00 बजे फरियादी अपने घर में अपनी मां के साथ बैठी उसी समय आरोपी नारू कोरी व करी कोरी व जानकी कोरी हाथ में डण्डा लिये उसके घर के अंदर घुस आये और तीनों आरोपीगण बोले सावन का त्यौहार है, उन्हे शराब पीना है, उन्हें शराब पीने के लिये पॉच सौ रूपये दो , जब उसने पैसे देने से मना किया उसी समय तीनों आरोपीगण मां बहन की गंदी गंदी गालिया दी, घटना मां गीता रजक, शीतल व दिनेश रजक ने देखी है जाते वक्त आरोपीगण बोले उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट व शराब पीने को पैसा नही दिये तो जान से खत्म करने की धमकी दी। फरियादी ने घटना के संबंध में आरोपीगण के विरूद्ध रिपोर्ट की। उपरोक्त घटना के संबंध में पु लिस थाना हजीरा में रिपोर्ट लेख कराये जाने पर आरोपीगण के विरूद्ध भादवि की धारा 452 एवं 352 के अंतर्गत अभियोग पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के तर्को से सहमत होकर आरोपी को सजा सुनाई।

मनोरमा शाक्य
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला ग्वालियर म0प्र0

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment