पानी की समस्या का समाधान, एक फोन पर पानी की समस्या खत्म
पानी की समस्या का समाधान, एक फोन पर पानी की समस्या खत्म
सिंगरौली जिले में लगातार पानी की समस्या बनी हुई है पाइप लाइन की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन टंकी में पानी उपलब्ध नहीं है इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत देखी जा रही है इसी समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अब इस समस्या का समाधान खोज निकाला है
ग्रामीणों को समस्या से निवारण के लिए कार्यपालन यंत्री ने चार टीमों का गठन किया है टीम में शामिल अधिकारियों को निर्देश है कि वे मैदानी अमले के जरिए समस्या का तत्काल निराकरण कराएं। पेयजल समस्या की शिकायत ग्रामीण कंट्रोल रूम के अलावा सीधे कार्यपालन यंत्री से भी सकते हैं। कंट्रोल रूम में उनका नंबर भी उपलब्ध कराया है। जिला कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर 7803838384 पर शिकायत की जा सकती है। कंट्रोल रूम में एके पांडेय, सुभगदेव पांडेय,विद्याशरण चौरसिया की ड्यूटी लगाई गई है
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672