31 मार्च 2023 के पहले पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कराना होगा अनिवार्य

0 686

ऋषिराज सिंह तिवारी
ब्यूरो चीफ

रीवा/दिल्ली : आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए आपको 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को आधार से पैन कार्ड लिंक करने के लिए 1000 रुपये की फीस का भुगतान अनिवार्य है. अगर 31 मार्च तक इन दोनों दस्तावेजों को लिंक नहीं किया जाता है तो आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा.

31 मार्च 2022 तक पैन को आधार से लिंक करने के लिए केंद्र सरकार कोई फीस चार्ज नहीं कर रहा था, लेकिन 1 अप्रैल 2022 से जून 2022 तक के लिए आधार को पैन से लिंक करने के लिए 500 रुपये का चार्ज लगाया गया. इसके बाद जुलाई 2022 से मार्च 2023 तक के लिए 1000 रुपये तक की फीस लागू कर दी गई. 31 मार्च 2023 पैन कार्ड को लिंक कराने की अंतिम तारीख भी है.

आधार से पैन लिंक करने के लिए फीस का भुगतान कैसे करें

आयकर विभाग की वेबसााइट पर दी गई जानकारी दी के मुताबिक, पैन कार्ड से आधार को लिंकिंग करने का प्रोसेस पूरा करने के दौरान पैन कार्ड होल्डर पोर्टल पर उपलब्ध ई-पे टैक्स के माध्यम से 1000 रुपये के फीस का भुगतान कर सकते हैं. हालांकि फीस भुगतान की प्रक्रिया अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग हो सकती है.

क्या होगा नुकसान?

अगर आपने 31 मार्च, 2023 तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराया, तो यह बेकार हो जाएगा। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, वह व्यक्ति इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के तहत पैन नहीं देने के बराबर ही उत्तरदायी होगा। ऐसे में आप वे सभी वित्तीय कार्य नहीं कर पाएंगे, जिनमें पैन कार्ड जरूरी होता है। पैन आधार लिंक नहीं होने पर आप अगले महीने से म्यूचुअल फंड, स्टॉक और बैंक अकाउंट खुलवाने जैसे काम भी नहीं कर पाएंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment