सिंगरौली के नए एस.पी.मोहम्मद युसुफ कुरैशी ने संभाली सिंगरौली जिले की बागडोर

नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा
सिंगरौली- मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के हुए स्थानांतरण के तहत सिंगरौली जिले की बागडोर संभालने के लिए मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को सिंगरौली जिले के लिए स्थानांतरित किया गया! दिनांक 27 मार्च 2023 को नये पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली पहुंचकर सिंगरौली जिले की कमान अपने मजबूत और सुरक्षित हाथों में संभाल ली!
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर देवेश पाठक, थाना प्रभारी बैढ़न नगर निरीक्षक अरुण पांडेय, थाना प्रभारी विंध्यनगर नगर निरीक्षक शंखधर द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक रावेंद्र द्विवेदी, प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली के विभिन्न पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे !नए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी सिंगरौली द्वारा सभी अपराधियों को अपराध की रोकथाम एवं पतासाजी तथा जनता से बेहतर संबाद करने के दिशा निर्देश जारी किए गए!