थाने में आवेदन, मैं स्वयं होऊंगा जिम्मेदार

शहडोल➖ भारी बरसात के कारण कच्चे घर के गिर जाने से घर में रखी रजिस्ट्री की मूल कॉपियां पानी में नष्ट हो गई! जिसकी सूचना विभिन्न माध्यमों से संज्ञान में लाई गई है! पीड़ित रामसेवक के शब्दों में- मैं रामसेवक बैगा पिता बाबूलाल उर्फ बबला बैगा, ग्राम जमुआ, थाना तहसील सुहागपुर, जिला शहडोल मध्य प्रदेश का निवासी हूं! मेरे द्वारा क्रय की गई आराजी नंबर खसरा नंबर 319 / 2 रकबा 0.016 की गई थी! जो कि उसकी मूल रजिस्ट्री सुरक्षित रखी थी! लेकिन अति वर्षा के कारण खपरैल एवं कच्चा घर होने के कारण घर गिर गया, जिससे मेरी मूल रजिस्ट्री नष्ट हो गई! अब मेरे पास मूल रजिस्ट्री की प्रतिलिपि कांपी है! और मैं एस के फाइनेंस में लोन लेने का आवेदन किया हूं! यदि भविष्य में कोई मूल रजिस्ट्री प्राप्त होती है तो एस के फाइनेंस के द्वारा कोई भी कार्यवाही की जा सकती है! उसका जिम्मेदार मैं स्वयं होऊंगा!