कुएंं में गिरी 2 बेटियों को बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग, तीनों की मौत

0 2,201



Raisen News:रायसेन। पिता काे तैरना नहीं आता था, लेकिन जब उसकी दो बेटियां कुए में गिरीं तो उसने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी। तीनों की डूबने से मौत हो गई है।

घटना रायसेन जिला मुख्यलय से करीब सौ किमी दूर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार में हुई है। रविवार को रामलाल चिढ़ार की बेटियां शैफाली उम्र 14 वर्ष, वैशाली उम्र 10 वर्ष और शुभी उम्र छह वर्ष खेलने के लिए खेतों के आसपास गई थी।
खेलते हुए तीनों मासूम बेटियां खेत में कुए के पास लगे पेड़ से बेर तोड़ने लगी। बेर तोड़ते-तोड़ते शैफाली व वैशाली का पैर फिसल गया और वे कुए में गिर गईं।

अपनी दोनों बड़ी बहनों को कुएं में गिरते हुए देखकर शुभी चिल्लाकर रोने लगी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पिता रामलाल उम्र 35 वर्ष पहुंच गए।

रामलाल को तैरना नहीं आता था, लेकिन बेटियों की जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर उसने कुए में छलांग लगा दी। कुएं में पानी अधिक होने से पिता अपनी बेटियों को नहीं बचा सका और डूबने से उसकी भी मौत हो गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment