
रायपुर । केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे विभिन्न संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की है। नक्सलियों ने लिखित बयान जारी कर इस बंद का समर्थन किया है। माकपा (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय के हस्ताक्षर से जारी इस बयान में भाजपा को हिंदूवादी संगठन बताते हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हराने की अपील भी की गई है।
नक्सल प्रवक्ता अभय ने अपने लिखित बयान में कहा है कि हमारी पार्टी की केंद्रीय कमेटी और एक बार स्पष्ट करती है कि हमारी पार्टी के नेतृत्व में तमाम राज्यों के क्रांतिकारी किसान संगठन कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे। बता दें कि इससे पहले भी नक्सलियों ने कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में 26 अप्रैल को भारत बंद करने का ऐलान किया था।
नए क्षेत्रों में थाना- कैंप खोले जाने का डर भी