22 सितंबर को तुला राशि में जाएंगे बुध, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

बुद्ध राशि परिवर्तन । बुध ग्रह 22 सितंबर को अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। यह ग्रह सबसे जल्दी राशि बदलने के लिए जाना जाता है। 22 सितंबर के दिन बुध अपनी राशि कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर करेगा। इसके बाद 2 अक्टूबर तक बुध ग्रह तुला राशि में ही रहेगा। इस राशि परिवर्तन से पेशेवरों, व्यापारियों और रचनात्मक लोगों को लाभ होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को ईश्वर का दूत कहा जाता है। इसके तुला राशि में गोचर करने से 5 राशि के लोगों को फायदा होगा। जातकों में नवीन विचारों, बोलने की क्षमता और लेखन कौशल बढ़ेगा। जानिए इस राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या असर होने वाला है।
मेष
इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर सौभाग्य लेकर आएगा। बच्चों की ओर से कुछ अच्छी खबरें मिल सकती है। संतान सुख मिल सकता है।
वृषभ
टूरिज्म क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।
मिथुन
आप व्यवस्थित रूप से अपने विचारों को अभिव्यक्त करना चाहेंगे और अधिक स्पष्टता के लिए कुछ लिख भी सकते हैं। आपके ऊर्जा स्तर और उत्साह में वृद्धि होगी।
कर्क
संचार कौशल बढ़ेगा, आपको सभाओं को संबोधित करने, संदेश भेजने में मदद मिलेगी। इस गोचर के दौरान आपको शांत और संयमित होकर पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने और स्थिति को संभालने की जरूरत है।

तुला
आर्थिक लाभ होगा, अपने प्रयासों से कार्यक्षेत्र में जीत दर्ज करेंगे। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें और समझदारी के साथ व्यवहार करें।
वृश्चिक
अपने संचार को बहुत सीमित रखें और किसी से भी बातचीत बहुत सावधानी से करें। बारहवें घर में बुध आपको अत्यधिक महत्वकांक्षी बनाता है जो आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है।
धनु
पेशेवर रूप से आप नई साझेदारी कर सकते हैं और अपने व्यवसाय में आगे बढ़ सकते हैं। आप इस दौरान किसी भी कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।
मकर
आपके लिए समय अच्छा है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी और यदि आप किसी उद्योग या कंपनी से लंबे समय से जुड़े हैं तो आप तरक्की होगी।
कुंभ
आप धर्म, पिता, लंबी दूरी की यात्रा, ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंध, पब्लिसिंग, उच्च शिक्षा जैसी चीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। भावनात्मक जिम्मेदारियों से आपको इस दौरान मुक्ति मिल सकती है।
मीन
व्यवसायी और नौकरी पेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पेशेवर जीवन में परेशानियां हो सकती हैं।