बड़वानी में टीकाकरण कार्य में लापरवाही पर दो कर्मचारियों को नोटिस, एक कर्मचारी निलंबित

0 1,524

बड़वानी। बड़वानी जिले में चल रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान लापरवाही प्रदर्शित करने पर कलेक्टर ने दो कर्मियों को शोकाज नोटिस व एक कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार वैक्सीनेशन महा अभियान के दौरान अपने कर्तव्य पर उपस्थित ना होने पर वेरवाड़ा की सीएचओ पार्वती खरते व पोषपुर की सीएचओ राधा चौहान को कलेक्टर ने शो काज नोटिस जारी कर तत्काल अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहने के आदेश दिए है। अन्यथा की स्थिति में उन्हें पद से पृथक करने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसी प्रकार अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने पर उप स्वास्थ्य केंद्र चारपाटिया की एएनएम सुनीता लोहारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा अनीता सिंगारे ने बताया कि राष्ट्रीय महत्व के टीकाकरण महा अभियान के दौरान किसी भी कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए सभी कर्मी अपने कर्तव्य पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने पदेन दायित्वों का निर्वाहन अच्छी तरह से करें। जिससे हमारे जिले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो सके।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment