टीकाकरण महाअभियान के तहत 5 बजे तक 11438 लोगों ने लगवाया कोविड टीका

जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 11438 लोगों को कोविड का टीकाकरण किया गया। सीएमएचओ श्री सुधीर डेहरिया ने बताया कि जिले में गुरूवार को 5 बजे तक 11438 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। सुबह 08 बजे से ही लोग कोविड का टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केन्द्र पहुंचे।
जिले में कुल 11438 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। जिले में कुल 77 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। आष्टा में 6506, बुधनी में 596, इछावर में 432, नसरूल्लागंज में 416, श्यामपुर में 2344 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 1144 नागरिकों का टीकाकरण किया किया गया।