Breaking News

आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: सोपोर मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, इस साल अब तक मारे गए 107 दहशतगर्द

0 1,545

 

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। अराजकतत्व अफवाह न फैला सकें, इसके मद्देनजर सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। साथ ही श्रीनगर-बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी निलंबित की गई। बता दें कि सोपोर के पेठसीर गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 52-आरआर और सीआरपीएफ की 177,179 व 92 बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पांच और छह दिनों में दस आतंकी मारे गए हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक 107 आतंकियों को खात्मा किया जा चुका है।

सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान शोपियां निवासी फैयाज अहमद थोकर के पुत्र फैसल फैयाज, कुपवाड़ा निवासी अब्दुल अहमद शेख के पुत्र गुलाम मुस्तफा शेख और शोपियां निवासी अब्दुल मजीद गनी के पुत्र रमीज आह गनी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारे गए आतंकवादी सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार सहित कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा थे। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार (एक एके 47 राइफल, दो पिस्तौल) और गोला बारूद सहित बरामद किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment