सड़क सुरक्षा पखवाड़े में छात्रों को किया जागरूक

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में 16 से 30 नवंबर तक चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत 19 नवंबर को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार सिंह सहित परिवहन और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।