पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे घायल, गिरफ्तार

0 11

 

लूटा गया लैपटॉप, बायोमैट्रिक डिवाइस और 20 हजार रुपए बरामद

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। पुवायां में बड़ागांव अंडरपास के पास गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में । जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुवायां के बड़ागांव निवासी अर्पित सक्सेना और लखीमपुर खीरी के मौसम उर्फ आशुतोष व नितिन गौतम के रूप में हुई है। तीनों लूट की एक घटना में वांछित थे।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया लैपटॉप, बायोमैट्रिक डिवाइस, 20 हजार 20 रुपए , दो तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

घायल आरोपियों को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, अर्पित सक्सेना का पहले से भी आपराधिक इतिहास है। कार्रवाई में एसओजी, सर्विलांस सेल और पुवायां पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

 

राजेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां,प्रिंस शर्मा, प्रभारी निरीक्षक एस ओ जी,उप निo मोहन देव शर्मा आदि पुलिस टीम शामिल रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment