भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा मंडल शहपुरा ने दी श्रद्धांजलि, मनाया जनजातीय गौरव दिवस

0 36

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को किया याद

 

शहपुरा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया।

 

उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण आंदोलन किया था। उन्होंने सूदखोरों, शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद कर जनजातीय समाज में स्वाभिमान और अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा की। उनका संपूर्ण जीवन देश की आजादी और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनका साहस, संघर्ष और विचार आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने तथा अपने अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों एवं बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा, जिला डिंडोरी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment