सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 869 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0 2,268

ग्राम हनुमानगढ़ में घर के पीछे खेत में दी दबिश, ₹8,690 कीमत का गांजा जब्त

 

सीधी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सेमरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमानगढ़ से 869 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 8,690 रुपये बताई गई है।

 

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को कार्यवाहक थाना प्रभारी सेमरिया सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हनुमानगढ़ निवासी शिवबालक यादव अपने घर के पीछे खेत में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

 

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर संदेही शिवबालक यादव पिता स्वर्गीय दुलारे यादव, निवासी ग्राम हनुमानगढ़ के कब्जे से एक पन्नी में रखा 869 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

 

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

 

इस कार्रवाई में कार्यवाहक थाना प्रभारी सेमरिया सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी, विनीत सिंह एवं प्रधान आरक्षक चालक जितेंद्र बागरी की सराहनीय भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment