राधाकांत वर्मा के असामयिक निधन से वैरामसराय गांव में शोक की लहर

82 वर्ष की उम्र में पटना के पीएमसीएच अस्पताल में ली अंतिम सांस, ग्रामीणों ने जताया गहरा दुख

0 2,084

 

घोसी (जहानाबाद)। नगर पंचायत घोसी के आदर्श ग्राम वैरामसराय निवासी राधाकांत वर्मा का रविवार देर रात पटना स्थित पीएमसीएच अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 

राधाकांत वर्मा अपने पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में बेहद शांत, सरल और शालीन स्वभाव के व्यक्ति थे। वे मृदुभाषी होने के साथ-साथ सभी के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखते थे। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक से उनका व्यवहार हमेशा आत्मीय और सम्मानजनक रहता था।

 

ग्रामीण प्रदीप प्रसाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राधाकांत बाबू अपने निजी जीवन में कभी किसी से विवाद नहीं करते थे। वे सज्जन, शांतिप्रिय और सरल व्यक्तित्व के धनी थे।

 

वहीं, पूर्व शिक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। राधाकांत वर्मा का जाना गांव और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है।

 

नाथुन प्रसाद ने भावुक होकर कहा कि राधाकांत बाबू हमारे गांव के लिए रेशम के धागे की तरह अनमोल थे। इलाके में उनका नाम सुनते ही लोगों के मन में सम्मान का भाव जाग उठता था। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे सरल और सम्मानित व्यक्तित्व के लोग समाज में दुर्लभ हैं। दुख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

 

उनके निधन पर रामकिशोर नारायण, राजेन्द्र प्रसाद, राजनंदन प्रसाद, अवध प्रसाद, बालमुकुंद प्रसाद सिंह, अनील कुमार, अवधेश प्रसाद, विरेन्द्र कुशवाहा, हरिनंदन प्रसाद, रामवचन दास, अमरेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, वालकिशुन पासवान, अशोक पासवान, जयप्रकाश कुमार, अनुज प्रसाद निराला, शिक्षक शैलेन्द्र कुमार, सुभाष कुमार सहित अनेक लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment