देश दुनिया की बड़ी खबरें सुबह सवेरे समाचार दर्शन में ,बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

0 5,095

🔴👉सीधी की रेल में चौतरफा राजनीति का दबदबा, श्रेय लेने की मची होड़, वास्तविक संघर्ष करताओं का नामो निशान नहीं।

🔴👉तूफान अर्नब का लैंडफॉल, हवा की रफ्तार 135kmph से ज्यादा,आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश। 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट्स कैंसिल। मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक बारिश होगी, आंध्र प्रदेश मे रेड अलर्ट जारी।

🟠👉जहां बेइमानी होगी, ऐसा ठोकूंगा की जीवन भर नहीं भूल पाएंगे, नितिन गडकरी ने दी चेतावनी।

🟠👉डीजल निर्यात में दुनिया में बढ़ेगा भारत का दबदबा, 2027 से बड़ा उछाल आने की उम्मीद।

🟠👉बिहार विधान परिषद चुनाव- तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत, समर्थकों में खुशी की लहर।

🟠👉माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर,दायरे में 60 हजार कर्मचारी, इनमें भारतीय भी; AI खर्च की भरपाई के लिए फैसला।

🟠👉नितिन गडकरी बोले- E20 के खिलाफ पैसे देकर प्रोपेगेंडा चलाया गया,बेवजह शोर मचाया; कल सरकार ने 100% एथेनॉल वाले फ्यूल को मंजूरी दी।

🟠👉पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत का न्योता, SCO फोरम के लिए बुलावा।

🟠👉पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, चुप रहने के लिए वीजा और यूनिवर्सिटी में दाखिले का दिया था लालच।

🟠👉साइंस कॉन्क्लेव में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-भारत में इनोवेशन की परंपरा रही,शून्य की खोज की, नंबर सिस्टम बनाया; हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर बनना।

खेल समाचार

⛔👉🏏अभिषेक शर्मा एवं सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से भारत की धमाके दार जीत,199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया, सीरीज भी किया कब्जे में।

⛔👉🏏बोले तो बोले-‘मेरा तो दिमाग चकरा गया’, अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देख ‘हक्का-बक्का’ रह गए कप्तान श्रेयस अय्यर।

🕉आप का हरदिन, हरपल,शुभ, सुखद, सुंदरऔर मंगलमय हो!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment