लीड: पर्यटन: झमटा और डांडिया नृत्य की सुंदर प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ वीटीआर का पर्यटन सत्र, दुल्हन की तरह सजाए गए सफारी व जंगल कैंप

पीसीसीएफ ने फीता काट पर्यटन सत्र का किया शुरुआत,सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना

0 2,088

 

 

बोले—पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

 

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगलों की हरियाली और वन्यजीवों के दीदार की उम्मीद के साथ लगभग 4 महीने बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा नए पर्यटन सत्र की शुरुआत शनिवार से कर दी गई है। पर्यटन सत्र शुरुआती के समय जंगल सफारियों व जंगल कैंप को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मानसून सत्र के विराम के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में पर्यटन की रौनक एक बार फिर लौट आई है। शनिवार सुबह छह बजे से पर्यटकों के लिए जंगल के द्वार खोल दिए गए हैं। पर्यटन सत्र के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविंदर सिंह (पीसीसीएफ) ने फीता काट हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों से लदे सफारी वाहनों को रवाना किया। पहले दिन जंगल की सैर के लिए पहुंचे पर्यटकों में खासा उत्साह दिखा। पहले दिन लगभग 20 की संख्या में पर्यटकों ने जंगल सफारी की।पहले दिन जंगल सफारी करने का सौभाग्य नेपाल, सिवान, पटना और रोहतास के पर्यटकों को मिला। उद्घाटन के समय जंगल सैर के लिए तीन जंगल सफारी रवाना हुए जिसमें प्रथम वाहन पर नेपाल के सुशील निगम, माही निगम, बृजेश कुमार शर्मा रंजन कुमार, व दूसरे वाहन पर पटना के साकिब अहमद, मृत्युंजय कुमार, रोहतास के मोहम्मद कैश, व सिवान के शाह आलम शामिल थे। इस बाबत पीसीसीएफ अरविंदर सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान भारी बारिश, नदियों के जलस्तर में वृद्धि और सफारी मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका के साथ-साथ वन्य जीवों के प्रजनन काल को देखते हुए वीटीआर में पर्यटन गतिविधियां बंद रखी जाती हैं। मौसम अनुकूल होने और जरूरी तैयारियों के बाद नया सत्र शुरू किया जाता है। इस बार भी पर्यटकों की आवाजाही से वाल्मीकिनगर के पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। इस बार सफारी रूट में और वृद्धि करने का योजना है।

 

उद्घाटन के समय झमटा और डांडिया नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र: नए पर्यटन सत्र की शुरुआत वन प्रशासन द्वारा आदिवासी संस्कृति और लोक नृत्य का प्रस्तुति कर कराया गया। अधिकारियों के स्वागत के लिए आदिवासी महिलाओं एवं पुरुषों ने आदिवासी लोक नृत्य एवं गीतों का प्रस्तुति कर अधिकारियों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के समापन के समय सभी कलाकारों से प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने उनसे हाल-चाल पूछा और वन विभाग के साथ जुड़कर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए किया जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जंगल सफारी कमरों की बुकिंग पूर्व के भांति ऑनलाइन होंगे।

 

सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर:

अपने परिवार के साथ पर्यटन सत्र शुरुआत करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पीसीसीएफ अरविंदर सिंह ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सफारी मार्गों की मरम्मत, वाहनों की फिटनेस जांच और नेचर गाइडों के प्रशिक्षण सहित जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिप्सी चालकों और गाइडों को निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि पर्यटक सुरक्षित माहौल में जंगल की सैर कर सकें।उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की है कि वे सफारी के दौरान अनुशासन बनाए रखें, वन्यजीवों से उचित दूरी रखें और जंगल के नियमों का पालन करें।

 

पहले दिन सैलानियों में दिखा उत्साह:

 

नेपाल, सीवान रोहतास और पटना से पहुंचे पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लेने के बाद बताया कि, बाघ तो नहीं दिखा, लेकिन भालू हिरण का दीदार उनके मन को मोहित कर दिया। मानसून के बाद जंगल की हरियाली, साफ मौसम और प्राकृतिक नजारों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हम यहीं रुक जाएं। गंडक बराज के जलाशय का विहंगम दृश्य भी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहा।

 

उद्घाटन में ये रहे शामिल: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र की शुरुआत 17 अक्टूबर शनिवार से शुरू कर दीगई। जिसमें मुख्य रूप से सीएफ गौरव ओझा, वन प्रमंडल दो के डीएफओ विकास कुमार अहलावत, वन प्रमंडल एक के डीएफओ शिखर प्रधान,एसीएफ शशि भूषण सिंह चौहान, सरोज कुमार सिंह, रेंजर राजकुमार पासवान, रेंजर शिव कुमार राम एवं सत्यम कुमार शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment