मिशन शक्ति : छात्रा अपर्णा मिश्रा बनीं एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी

0 55

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा अपर्णा मिश्रा को शनिवार को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने थाने की कार्यप्रणाली को समझा और पुलिस के कार्यों की जानकारी ली।

जीआरपी इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने छात्रा का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें थाने में होने वाले कार्यों, पुलिस की जिम्मेदारियों और ड्यूटी रजिस्टर के बारे में जानकारी दी गई। छात्रा ने रजिस्टर का अवलोकन भी किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कराकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है।

इस मौके पर दरोगा ज्ञानेश बाजपेई, कांस्टेबल आदेश राठी, रजनीश कुमार, पुष्पेंद्र, पंकज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment