खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में शनिवार, 19 सितंबर 2026

0 128


🔴👉अब ₹2000 से ज्यादा का तेल भराया तो पेट्रोल पंप वाले कैश लेंगे। यूपीआई से नहीं लेंगे पैसा।
पेट्रोल-डीजल अब कैश में मिलेगा! सरकार से नाराज डीलर्स एसोसिएशन का बड़ा फैसला।
🔴👉सरकार ने कारोबारियों से सस्ती चीनी बेचने के लिए कहा। स्टॉक लिमिट 15 दिन से बढ़ा कर 30 दिन की।
🟠👉राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं लड़ना चाहती। बल्कि कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बनाना चाहती है।
🟠👉तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 28 सितंबर को नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी योजना की शुरुआत करेगे।
🟠👉ममता ने बगावत कर तृणमूल का गठन किया था, अब उनकी खुद की पहचान पर संकट के बादल।
🟠👉TMC का चुनाव चिह्न और नाम इस्तेमाल करने पर रोक: चुनाव आयोग बोला- तृणमूल के दोनों गुट नए सिंबल चुनें, बंगाल उपचुनाव से पहले फैसला।
🟠👉नेपाल बाढ़ में ऊपरी त्रिशूली-1 सुरंग से 6 शव बरामद, करीब 6100 लोग अब भी लापता।
🟠👉जम्मू-कश्मीर में लश्कर मददगारों के ठिकानों पर छापेमारी, चीन में बनी 2 ग्रेनेड, एक पिस्तौल-गोलियां बरामद,4 दिन पहले 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार हुए थे‌।
🟠👉रूस ने बदली हमले की रणनीति, यूक्रेन की रसद आपूर्ति पर बढ़ा खतरा।
🟠👉पाकिस्तान की मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 लोगों की गई जान, विस्फोटक लदे वाहन से हमले को दिया गया अंजाम।
🟠👉मणिपुर के राहत कैंपों में हुई मौतों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 25 संदिग्ध मौतों पर मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट।
🟠👉राम मंदिर के पुजारियों के लिए नई नियमावली, तिलक अनिवार्य, मोबाइल पर पाबंदी।
🟠👉सऊदी का तेल सप्लाई पर बड़ा फैसला, एक बूंद को तरसेगा यूरोप, भारत को बंपर फायदा
🟠👉नवंबर में भारत आ सकते हैं तारिक रहमान, बांग्लादेश अब सुधारना चाहता है रिश्ते।
खेल समाचार
⛔👉🏏इंग्लैंड सीरीज से संजू सैमसन को बाहर करने पर बोले गंभीर, यह मेरे कार्यकाल का सबसे मुश्किल फैसला।
🕉आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर,और मंगलमय हो!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment