अवैध रेत परिवहन करते डंपर जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई

0 569

सीधी, 13 सितम्बर 2026। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन और जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज दल ने रविवार को गोपदबनास एवं बहरी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में जांच की।

जांच के दौरान जमोड़ी तिराहा पर खनिज रेत का अनाधिकृत परिवहन करते पाए जाने पर डंपर क्रमांक MP53GA0581 को जब्त किया गया। जब्त वाहन को सुरक्षार्थ थाना प्रभारी, पुलिस थाना जमोड़ी की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

खनिज विभाग द्वारा वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अनाधिकृत उत्खनन एवं परिवहन में आदतन रूप से संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment