एसपी ने अभ्युदय योजना के छात्रों से किया संवाद, सफलता के दिए मंत्र

0 51

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर का पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी एवं एंट्रेंस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी तैयारियों व भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करना, नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय का सदुपयोग और निरंतर मेहनत बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने तथा अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करने के लिए प्रेरित किया।

एसपी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रयास जारी रखना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं और सवाल एसपी के सामने रखे, जिनका उन्होंने जवाब देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एसपी के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। अंत में उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment