महिला थाना में पति-पत्नी के विवाद का हुआ समाधान

0 47

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। महिला थाना जनपद शाहजहांपुर में पारिवारिक विवाद से संबंधित कुल 4 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पुलिस की समझाइश और दोनों पक्षों की आपसी बातचीत के बाद एक दंपति ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।

 

बताया गया कि महिला की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई और समझाया।

 

समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। इसके बाद दंपति को महिला थाना से सकुशल विदा किया गया।

 

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रश्मि अग्निहोत्री, महिला उपनिरीक्षक सुषमा देवी, महिला कांस्टेबल निशा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment