नगर निगम में जनसुनवाई दिवस, दो शिकायतें प्राप्त

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। नगर निगम के नवीन कार्यालय, न्यू सिटी ककरा में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले कार्यक्रम में शहरवासियों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
नगर आयुक्त ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी समेत नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और शहरवासी मौजूद रहे।