रास्ता रोककर मारपीट और फायरिंग करने के मामले में चार गिरफ्तार

0 72

मुबारक अली संवाददाता, शाहजहांपुर।

रोजा थाना पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट और फायरिंग करने के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के डंडे और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम जमुका निवासी आदेश ने 31 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि पाण्डेय पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की नीयत से हवाई फायरिंग की। तहरीर के आधार पर रोजा थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बल्लिया स्थित देवस्थान के पास से महेन्द्र, आरिफ, विपिन और गोपी, सभी निवासी ग्राम बल्लिया, थाना रोजा, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर रोजा रेलवे ग्राउंड से चार लकड़ी के डंडे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र, आरिफ और विपिन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। कार्रवाई थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप निo विजय कुमार, उo निo शिवम अग्रवाल आदि पुलिस टीम शामिल रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment