सीधी जिले टमसार चौराहे पर बस-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल,घायल चमनलाल सिंह को जिला अस्पताल भेजा गया, हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम; बस में सवार 32 यात्री तीन घंटे तक रहे परेशान

0 494

 

सीधी/कुसमी। कुसमी थाना क्षेत्र के तमसार के पास चौराहे पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे यात्री बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार चमनलाल सिंह (32) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

 

सीधी से कुसमी जा रही थी यात्री बस

 

जानकारी के अनुसार बघेल कोच बस सीधी से कुसमी की ओर जा रही थी। वहीं चमनलाल सिंह मोटरसाइकिल से टिकरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टमसार चौराहे के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार घायल हो गए।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई, जहां उनका उपचार जारी बताया गया है।

 

हादसे के बाद लगा जाम, यात्री हुए परेशान

 

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया और जाम लग गया। जाम के कारण बस में सवार करीब 32 यात्री लगभग तीन घंटे तक परेशान रहे। यात्रियों को बस के अंदर ही काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।

 

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक और परिचालक के मौके से चले जाने की बात सामने आई। इसके बाद बस मालिक की ओर से दूसरे चालक को मौके पर भेजा गया। दूसरे चालक के पहुंचने के बाद बस को आगे रवाना किया गया और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

 

घटना की सूचना कुसमी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

 

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment