खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में आज रक्षा बंधन, दिन शुक्रवार दिनांक 28 अगस्त 2026

0 52

🟥👉आज रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में हंसी खुशी के साथ मनाया जा रहा है, भाई बहन के प्रेम को समर्पित यह पर्व कई शुभ संयोगों के बीच रहेगा। यदि किसी कारणवश सुबह में राखी नहीं बंध पाई है तो 12:14 से 1:05 तक अभिजीत मुहूर्त में विकल्प के तौर पर राखी बांधी जा सकती है।

मध्य प्रदेश में अब परीक्षा सिस्टम बदलि, नए प्लान के तहत अब जिला स्तर पर बनेंगे क्वेश्चन पेपर।

🟥👉चीनी के बाद अब प्याज पर भी सरकार का रुख, जमाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं।

🟠👉लोकसभा में 2-तिहाई बहुमत के कितने पास NDA? परिसीमन बिल के लिए फिर बैठ सकती है संसद।

🟠👉भागवत का अमेरिका दौरा➖ आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम से पहले विवाद, आयोजक समूह का एक्स अकाउंट हुआ निलंबित?

🟠👉नेपाल महाविनाश➖लापता भारतीयों में अधिकांश कैलास मानसरोवर के तीर्थयात्री; तलाश में जुटीं सेना और रेस्क्यू टीमें।

🟠👉‘मैं BJP की कठपुतली नहीं…’, कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- आज साथ हैं, कल नहीं भी हो सकते।

🟠👉महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो, टैक्सी और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता की समय सीमा को एक साल लिए बढ़ा दिया है, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि इस अवधि के दौरान चालकों के खिलाफ भाषा को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

🟠👉नेपाल में भूकंप, 3 दिन बाद फिर बाढ़ की चेतावनी, तिब्बत में नई झील बनी; अब तक 389 मौतें, 84 भारतीयों का रेस्क्यू, 290 लापता।

🟠👉नेपाल बाढ़- 392 लोगों की मौत, 1400 अभी भी लापता, 290 भारतीयों की तलाश जारी; झील टूटने पर फिर बाढ़ का खतरा।

🔴👉🏏खेल समाचार

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज आज से यूएई के दुबई में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा इंडोनेशिया, हांगकांग चीन, थाईलैंड और मेजबान यूएई भी खिताब के लिए मैदान में पूरी ताकत झोंकेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा

🔴👉🏏श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट, फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया, सोनल दिनूषा का दोनों पारियों में शतक।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment