आर्या डिजिटल ओटीटी पर न्यूज 7 हिंदी की लाइव स्ट्रीमिंग हुई शुरू

नई दिल्ली : न्यूज 7 हिंदी की लाइव स्ट्रीमिंग अब दर्शक आर्या डिजिटल ओटीटी पर देख सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्या डिजिटल ओटीटी पर न्यूज 7 हिंदी की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी हैं। जिससे चैनल की पहुंच में वृद्धि होगी। वहीं, दर्शकों को बेहतर सुविधा का अनुभव मिलेगा। न्यूज 7 हिंदी एक न्यूज चैनल हैं। यह एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और चैनल है, जो देश-विदेश के साथ मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय समाचार, राजनीति, व्यापार और मनोरंजन की खबरें कवर करता है। इसकी अपडेट्स सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप के जरिए भी दर्शक अब देख सकते हैं।
आर्या डिजिटल ओटीटी पर दर्जनों टीवी चैनल्स की लाइव स्ट्रीमिंग होती हैं। यहां न्यूज चैनल के साथ मनोरंजन चैनल भी देख सकते हैं। भक्ति चैनल्स, म्यूजिक चैनल्स और मनोरंजन के चैनल्स भी ओटीटी पर प्रसारित की जाती हैं। लाइव चैनल्स के साथ दर्शक आर्या डिजिटल ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज भी देख सकते हैं। एक ही सब्सक्रिप्शन लेकर सभी सुविधा ओटीटी पर ले सकते हैं। स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट टीवी पर भी आर्या डिजिटल ओटीटी उपलब्ध हैं।