25 अगस्त को होगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

0 60

 

*डिंडौरी : 22 अगस्त,2026*

 

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, डिंडौरी में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीराम जी), स्वास्थय विभाग की एनीमिया मुक्त भारत, एचपीवी, एनआरसी, आयुष्मान भारत एवं टीबी स्क्रीनिंग जैसी योजनाओं की समीक्षा होगी। इसी प्रकार कृषि विभाग की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना एवं ई-टोकन प्रणाली तथा जनजातीय कार्य विभाग की धरती आबा एवं पीएम-जनमन योजनाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। वन विभाग से संबंधित विषयों की भी समीक्षा बैठक में की जाएगी।

जिला पंचायत द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रगति एवं आवश्यक कार्यवाही पर चर्चा करते हुए जिले में विकास योजनाओं को प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से लागू करने के संबंध में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment