जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग

0 210

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

गाड़ासरई-राम आधारे तपोवन चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री चित्रकूट धाम द्वारा सेवाभारती महाकौशल द्वारा संचालित सेवा भारती आवासीय प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय, शबरी संस्कार केंद्र, कोसमडीह, जिला डिंडोरी में स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

कार्यक्रम परम पूज्य गुरुदेव डॉ. केशव मिश्र जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

डॉ. केशव मिश्र जी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

ट्रस्ट द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment