ग्राम भेलकी में 4 एकड़ शासकीय भूमि अतिक्रमणमुक्त, जेसीबी से हटाई गई बाउंड्री

0 125

सीधी, 16 अगस्त 2026। कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी चुरहट के निर्देशानुसार शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई के तहत ग्राम भेलकी में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। ग्राम भेलकी स्थित शासकीय आराजी के खसरा क्रमांक 177, 174, 154 एवं 203 की लगभग 4 एकड़ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में हटाया गया।

शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा बाउंड्री बनाकर कब्जा किया गया था। तहसीलदार चुरहट के नेतृत्व में राजस्व अमले ने पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी मशीन के माध्यम से मौके पर पहुंचकर बाउंड्री को ध्वस्त किया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर भूमि को सुरक्षित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment