हरियाली अमावस्या पर ग्राम घोपतपुर में “नवांकुर सखी हरियाली यात्रा” संपन्न, सखियों को किए पौधे वितरित

0 7

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

बजाग-विकासखण्ड बजाग के ग्राम घोपतपुर में 13 अगस्त 2026 को नवांकुर संस्था द्वारा “नवांकुर सखी हरियाली यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों और सखियों को जागरूक करना रहा। पौधारोपण के फायदे बताकर दिया गया संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत में विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे जी ने पौधारोपण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पौधे ऑक्सीजन देने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन को रोकते हैं और भूजल स्तर बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि अपने जन्मदिन एवं शुभ कार्यों पर केक काटने के बजाय पौधा लगाकर उसे जीवन भर संजोएं।

इस अवसर पर श्री राजकुमार चंदेल जी, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला एवं श्री जयसिंह कुरचाम जी, प्राथमिक शिक्षक ने भी पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व पर अपने विचार रखे।

सखियों को वितरित किए पौधे, फिर निकली यात्रा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किए गए। इसके पश्चात गांव में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा निकाली गई, जिसमें हाथों में पौधे और बैनर लेकर सखियों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” का संदेश दिया। यात्रा के समापन पर सामूहिक पौधारोपण कार्य किया गया।कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे जी, श्री राजकुमार चंदेल जी, श्री जयसिंह कुरचाम जी, श्री विजय मरावी जी – रोजगार सहायक, श्री रत्ती सिंह मरावी जी – सामाजिक कार्यकर्ता, मेंटर्स श्री शिवकुमार धुर्वे, श्री खिलावन सिंह गौतम, नवांकुर संस्था से श्री संतोष, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, नवांकुर सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment