सांदीपनि विद्यालय शहपुरा में प्रवेशोत्सव, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया विद्यार्थियों का स्वागत

0 141

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

 

डिंडौरी, 08 अगस्त 2026।

शहपुरा स्थित सांदीपनि विद्यालय में शनिवार को नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर विधायक ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नियमित उपस्थिति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

सांदीपनि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही गई।

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment