बांकीपुर उपचुनाव में जनसूराज की बड़ी जीत, प्रशांत किशोर ने भाजपा का 35 वर्षों का गढ़ भेदा

0 39


पटना। बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जनसूराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी के 35 वर्षों पुराने गढ़ को ध्वस्त कर दिया। इस सीट को भाजपा का मजबूत किला माना जाता रहा है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और मंत्री रहे हैं, इसलिए यह सीट लंबे समय से राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती रही है।
मतगणना के पहले राउंड से ही प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए रहे। 32 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 18,953 मतों के अंतर से पराजित कर जीत अपने नाम की।
चुनाव परिणाम के अनुसार, प्रशांत किशोर को 63,203 मत, भाजपा के नीरज कुमार को 44,250 मत, जबकि राजद प्रत्याशी रेखा देवी को 14,085 मत प्राप्त हुए। वहीं 641 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना।
जनसूराज पार्टी की इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है। दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मायूसी का माहौल देखने को मिला।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के विभिन्न राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों ने मतदाताओं के रुझान को प्रभावित किया हो सकता है। हालांकि, चुनाव परिणाम पर किस एक कारण का कितना प्रभाव रहा, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।
रिपोर्ट: नवीन कुमार, संवाददाता, पटना (बिहार)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment