दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सीधी में जश्न

0 150

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

 

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की भारी विजय पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन के सामने कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल नगाड़े की थाप पर जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत बताते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की भारी जीत प्रदेश की जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के प्रति बढ़ते जनाक्रोश का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह माना जाता है कि उपचुनाव में सत्ताधारी दल को बढ़त मिलती है, लेकिन दतिया की जनता ने कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश देकर इस धारणा को बदल दिया है।

ज्ञान सिंह ने कहा कि यह उपचुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल साबित हुआ है और इसके परिणाम ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश और देश में किसान, युवा, कर्मचारी, व्यापारी, महिलाएं तथा समाज का हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। विशेष रूप से युवाओं में रोजगार, शिक्षा और भविष्य को लेकर भारी असंतोष है, जिसका परिणाम दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरने का प्रयास करेगी और प्रदेश में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष पहले की तरह निरंतर जारी रहेगा। दतिया की यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरने वाली है तथा आने वाले चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, जिला संगठन महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री , वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू,उपाध्यक्ष हरिहर सोनी, महामंत्री अशोक कोरी, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी दिनेश पाठक,दया वर्मा करुण सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हल्के सोनी, शशिकला द्विवेदी , गोविंद गुप्ता,कृतिमा सिंह, रेखा सिंह, गोविंद गुप्ता, रामभिलाष पटेल सुनील सिंह, नागेश्वर साकेत, अजीत सिंह, कैलाश वर्मा, जैनेन्द्र जायसवाल,श्री निवास जायसवाल, रमेश सेन, विक्रमादित्य बघेल, दिग्विजय सिंह, मोहम्मद बिलाल, रोहित द्विवेदी,अलंकार द्विवेदी, गंगा वर्मा,अभिनव बघेल सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment