संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ,एसपी ने सुनीं 58 शिकायतें, 5 का मौके पर हुआ निस्तारण

0 80

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

 

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो और उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

उन्होंने राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment