Breaking News

एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने कन्या परिसर एवं छात्रावास का किया निरीक्षण

छात्राओं से संवाद कर जाना भविष्य का लक्ष्य, व्यवस्थाओं की सराहना की

0 32

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

 

डिंडौरी-एसडीएम डिंडोरी श्री रामबाबू देवांगन ने शनिवार को शासकीय कन्या परिसर एवं छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, भविष्य के लक्ष्य तथा कैरियर संबंधी योजनाओं की जानकारी ली और उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने छात्रावास की भोजनशाला का निरीक्षण किया तथा माध्यमिक छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए तैयार भोजन का स्वयं स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए रसोइयों के कार्य की सराहना की। इसके साथ ही छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने छात्रावास के रसोईघर, स्नानघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर छात्रावास अधीक्षिका एवं छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका एवं संस्था प्राचार्य श्री मिथलेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने छात्राओं को अनुशासन, स्वच्छता और नियमित अध्ययन के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment