धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीधी में कांग्रेस का विजय मार्च, राहुल गांधी के संघर्ष को बताया छात्रों की जीत

0 159

जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह बोले— छात्रों की एकजुटता और राहुल गांधी के संघर्ष के आगे झुकी सरकार, लोकतंत्र और छात्र शक्ति की ऐतिहासिक विजय

सीधी, 25 जुलाई 2026।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन से गांधी चौक तक विजय मार्च निकाला। कांग्रेस ने इस मार्च को देशभर के छात्र-छात्राओं के आंदोलन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों के मुद्दों पर किए गए संघर्ष तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र और छात्र शक्ति की जीत बताते हुए आयोजित किया। विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-युवा और नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि करोड़ों छात्रों की एकजुटता, राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष और कांग्रेस की जनआवाज की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही थी, तब राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उनके अनुसार, संसद में लगातार छात्रों के मुद्दे उठाने और देशभर के छात्र आंदोलन के दबाव के चलते सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा।

ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया और राहुल गांधी स्वयं छात्रों के बीच पहुंचकर उनके पक्ष में खड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और राहुल गांधी के साथ भी अभद्र व्यवहार हुआ, लेकिन लोकतांत्रिक संघर्ष को दबाया नहीं जा सका।

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जनसंघर्ष की पहली सफलता है और कांग्रेस की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। छात्रों पर हुए कथित अत्याचार और आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

विजय मार्च में राजेंद्र भदौरिया, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, सुरेश प्रताप सिंह, अशोक कोरी, रजनीश श्रीवास्तव, नवीन सिंह, भूपेंद्र सिंह, सरदार अजीत सिंह, दिलीप सितानी, आकाश सिंह, विवेक सिंह, करुण सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, पुष्पा सिंह, प्रियंका सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, ओमकार करचुली, राजबहोर जायसवाल, हल्के सोनी, गोविंद गुप्ता, कैलाश वर्मा, रनशेर अली, सुनील सिंह, कृतिमा सिंह, भीम सिंह, शीला साकेत, अशोक पनिका, राणा प्रताप सिंह, अरविंद तिवारी, दया वर्मा, रमेश साकेत, गौरी साकेत, तारा सिंह, रेखा सिंह, राहुल शुक्ला, अरुण सिंह, दिग्विजय सिंह, सानंद सिंह, देवोत्तम पाण्डेय सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-युवा और नागरिक मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment