अभाविप नरवर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित, दामोदर नरवरिया बने नगर अध्यक्ष, निखिल तोमर को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी
संदीपनी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नई टीम का गठन, छात्रहित और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

नरवर (म.प्र.) | संतोष शर्मा, संवाददाता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नरवर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को संदीपनी विद्यालय, नरवर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के जिला विद्यार्थी विस्तारक राज खतरे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य धनीराम कुशवाहा शामिल हुए। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आयुष शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
अपने उद्बोधन में आयुष शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने तथा शिक्षण परिसरों में राष्ट्रविरोधी ताकतों का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करने का कार्य करती आ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान नरवर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें दामोदर नरवरिया को नगर अध्यक्ष तथा निखिल तोमर को नगर मंत्री बनाया गया। इसके अलावा कनिका श्रीवास्तव, विक्की सोलंकी, विजय सोलंकी, कृष्णकांत शर्मा, नवनीत वघेल, प्रदीप गुर्जर, अभिषेक कुशवाह एवं करतार गुर्जर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बाइट – आयुष शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्य भारत प्रांत।