Breaking News

केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में पुलिस प्रशासन द्वारा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन

0 74

रिपोर्ट- नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

अनूपपुर-समाज को नशे के अभिशाप से मुक्त करने और युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से आज 20 जुलाई 2026 को केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में पुलिस प्रशासन के सहयोग से ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा छठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंगों के माध्यम से समाज को नशामुक्त करने का कड़ा संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक कमलेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक विवेक त्रिपाठी, आरक्षक चक्रधर तिवारी और आरक्षक प्रवीण पाटीदार पहुंचे। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी कलात्मक सोच की सराहना की।

 

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी ड्राइंग शीट पर कैनवास और रंगों के माध्यम से नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्परिणामों को बेहद सजीवता से उकेरा। बच्चों ने अपनी कला के जरिए ‘नशामुक्त समाज’, ‘स्वस्थ जीवन शैली’ और ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ जैसे गंभीर विषयों पर सुंदर और प्रेरणादायक संदेश दिए।

 

प्रतियोगिता के समापन पर एक विशेष पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की टीम और प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपहार पाकर बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ।

 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और वे समाज में जागरूकता फैलाने के सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों को नशे के कानूनी व सामाजिक पहलुओं से अवगत कराया। वहीं प्राचार्य मनोज कुमार ने भी बच्चों को जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने की सीख दी। अंत में प्राचार्य व शिक्षक वृंद ने इस सफल और प्रेरणादायक आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment