बुआ के घर पीलीभीत जाने के लिए निकली दो नाबालिक युवतियां लापता।

0 93

 

सदर बाजार और सर्विलांस सेल की टीम ने 18 घंटे के अंदर किया बरामद।

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर । थाना सदर बाजार क्षेत्र से लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को जनपदीय सर्विलांस सेल एवं थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने महज 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

 

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के अनुसार, 18 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री और भांजी अपनी बुआ के घर पीलीभीत जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में दोनों बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस सेल एवं थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 19 जुलाई को दोनों बालिकाओं को घटना के करीब 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

 

बरामद दोनों बालिकाओं को नियमानुसार थाना सदर बाजार लाया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, कांस्टेबल जयभगवान एवं महिला कांस्टेबल स्वाती शामिल रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment