नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

0 101

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

 

 

डिंडौरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में पुलिस विभाग (नारकोटिक्स शाखा), जिला प्रशासन एवं शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, डिंडोरी के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को चंद्र विजय महाविद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय, डिंडोरी में नशा मुक्ति जागरूकता एवं सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा न करने तथा अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में एसडीओपी श्री सतीश द्विवेदी, थाना प्रभारी श्री सुभाष उईके, यातायात एएसआई श्री प्रवीण खमरिया, श्री अभिनय राव एवं प्रधान आरक्षक श्री केशव प्रसाद सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं चंद्र विजय महाविद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश चतुर्वेदी एवं प्रो. राजेंद्र तोमर भी मौजूद रहे। शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, डिंडोरी की ओर से श्रीमती सुधा तिवारी, श्री देवराज कछवाहा, सुश्री रितु सेन एवं श्री बच्चू नाथ चौहान सहित केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में माय भारत (MY Bharat) के स्वयंसेवकों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

उल्लेखनीय है कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान पुलिस विभाग की नारकोटिक्स शाखा एवं जिला प्रशासन की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। जिले में यह अभियान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment