डिंडोरी पुलिस की बड़ी सफलता: 271 गुम मोबाइल बरामद, करीब 48.78 लाख रुपये के फोन लौटाए गए

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव
डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में डिंडोरी पुलिस ने साइबर सेल एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों की संयुक्त कार्रवाई से 271 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 48 लाख 78 हजार रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा धमेन्द्र सिंह एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में की गई। साइबर सेल और थाना स्तर की टीमों ने मोबाइल ट्रैकिंग, IMEI ट्रेसिंग एवं डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर मोबाइल फोन खोज निकाले।
थानावार रिकवरी में कोतवाली डिंडोरी से 45, शहपुरा से 73, समनापुर से 61, गाड़ासरई से 18, मेहंदवानी से 19, करंजिया से 14, शाहपुर से 11 तथा बजाग से 30 मोबाइल बरामद किए गए।
अपने गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने डिंडोरी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक जिले में कुल 1,544 गुम मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 77 लाख 92 हजार रुपये है।
मोबाइल बरामदगी अभियान में मुकेश प्रधान, पंकज कुशराम, श्याम तिवारी, जगदीश प्रसाद, राम सिंह, सुनील पट्टा, गोविन्द चौरे, रामनंदन सनोडिया, आर. शिवपाल, आर. रविन्द्र कुम्हरे, महेन्द्र धुर्वे, आरक्षक पल्लवी एवं नीतू वर्मा सहित साइबर टीम और पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डिंडोरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।