अवैध खनन की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी एडीएम अरविंद कुमार ने चार लोगों पर कराया मुकदमा दर्ज।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। अवैध खनन, परिवहन की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी विo राo ने 4 लोगो पर दर्ज कराया मुकदमा ..
शिकायत प्राप्त हुआ कि जैवविविधता पार्क न्यू सिटी ककरा में नदी के किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन कार्य करके बँधे को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर अरविन्द कुमार अपर जिलाधिकारी विo राo मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल विशाल मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे जहां पार्क के गार्ड अनिल शुक्ला व सुशील तिवारी के अनुसार 4 लोग शालू पुत्र शौकत, कल्लू पुत्र शब्बीर, सब्बू पुत्र शौकत, शहरोज, नौसाद खान पुत्र बाबू खान निवासी मुहल्ला ककरा खुर्द द्वारा रेत और बालू की चोरी की जाती व बंधे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी विoराo ने लेखपाल से तहरीर दिलाकर थाना कोतवाली में उपरोक्त चारों व्यक्तियों का अवैध खनन में संलिप्तता होने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध खनन व परिवहन करने वाले पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।