Breaking News

शौचालय बनने से पहले ही दीवारों में दरार, कटंगा माल प्राथमिक शाला में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा

करीब 2.80 लाख की लागत से बन रहे शौचालय में प्लास्टर के बाद आई दरारें, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

0 61

 

बिछिया (मंडला) | जिला ब्यूरो: ओमकार पटेल

बिछिया विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग की प्राथमिक शाला कटंगा माल में निर्माणाधीन शौचालय की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये की लागत से शिक्षा विभाग द्वारा कराए जा रहे शौचालय निर्माण में प्लास्टर होने के बाद ही दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब 12×12 फीट के इस शौचालय भवन की दीवारों में निर्माण पूरा होने से पहले ही दरारें आना कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भवन निर्माण के शुरुआती चरण में ही ऐसी स्थिति है, तो भविष्य में इसकी मजबूती को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

ग्रामीणों ने उदाहरण देते हुए बताया कि एक गरीब किसान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 1.50 लाख रुपये की लागत में दो कमरों और पोर्च सहित पक्का मकान बना रहा है, जबकि इससे कहीं अधिक लागत वाले शौचालय निर्माण में गुणवत्ता का अभाव दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में मौन बने हुए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment