सीधी में भीषण सड़क हादसा: हाईवा और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

जोगीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही तोड़ा दम
खबर:
सीधी (मध्यप्रदेश)। जिले के जोगीपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अपाचे मोटरसाइकिल और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
प्राइड इंडिया न्यूज़
रिपोर्ट: सीधी ब्यूरो