मालपुर में बस और ऑटो की टक्कर, दो घायल; एक का पैर टूटा, दूसरे की हालत गंभीर

0 192

मालपुर। मालपुर क्षेत्र में बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के समय ऑटो में करीब 10 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालपुर निवासी बजरंग मरावी का पैर टूट गया है। वहीं कलगी टोला निवासी एक अन्य व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment