11 जुलाई को जिलास्तरीय प्रतिवाद सभा में शामिल होंगे पीड़ित परिजन
प्रशासन पीड़ितों को दोषी ठहराने के बजाय निष्पक्ष जांच कराए : भाकपा (माले)

घोसी (जहानाबाद) अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह के नेतृत्व में भाकपा (माले) की उच्चस्तरीय जांच टीम ने आज बुधवार को चैती पीपर का दौरा किया। इस दौरान टीम में गया–जहानाबाद–अरवल जोन के प्रभारी कुमार परवेज, राज्य कमिटी सदस्य रविंद्र यादव तथा पूर्व मुखिया संजय चंद्रवंशी मुख्य रूप से शामिल थे। नेताओं ने ग्रामीणों, सहित
महिलाओं, से मुलाकात की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि 4 जुलाई को बालू माफिया गिरोह ने जनसंहार की नीयत से हमला किया था, जिसका उन्होंने संगठित प्रतिरोध कर उसकी योजना को विफल कर दिया। वहीं पुर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि यह हमला रविदास, रमानी और यादव समुदाय की बस्ती को निशाना बनाकर विष्णु शर्मा उर्फ विष्णु डॉन के नेतृत्व में सुनियोजित ढंग से किया गया। श्री सिंह के अनुसार इस गिरोह में अनेक आपराधिक तत्व के लोगों को शामिल होने की बात कही। बालू खनन पर रोक के बावजूद घोसी तथा हुलासगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का कार्य जारी है और यह गिरोह फल्गु नदी के बालू कारोबार पर एकाधिकार स्थापित करना चाहता है। इस दौरान घायल सुधीर राम की बहन कंचन ने बताया कि ग्रामीण शौचालय निर्माण के लिए थोड़ी मात्रा में बालू लेना चाहते थे, जिसका गिरोह लगातार विरोध करता था और गोली मारने की धमकी देता था। 4 जुलाई को ग्रामीणों द्वारा इसका प्रतिवाद किए जाने के बाद हमलावरों ने हथियारों के साथ बस्ती पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में रेशमी देवी और अजय राम को गोली लगी तथा तीन अन्य लोग घायल हुए। दिनेश राम को हमलावर अपने साथ ले जाना चाहते थे, किंतु महिलाओं ने साहस दिखाते हुए उन्हें छुड़ा लिया और विष्णु शर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच दल ने कहा कि प्रशासन इस मामले को दो पक्षों का विवाद बताकर पीड़ितों को ही दोषी ठहराने का प्रयास कर रही है। यदि ग्रामीण दोषी होते तो वे मुख्य आरोपी को स्वयं पुलिस के हवाले नहीं करते। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना पर भरोसा नहीं था, इसलिए SP और DSP को फोन किया। आला अधिकारियों के गाँव पहुंचने के बाद विष्णु शर्मा को उनके हवाले कर दिया।दल का कहना है कि मृतक धीरज शर्मा गिरोह से जुड़ा हुआ था और चौतरफा फायरिंग के दौरान उसे उसके ही पक्ष की गोली लगी। उसका इतिहास भी अपराधी प्रवृति का रहा है।
जांच दल ने माँग की कि घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए; हमले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करने की बात कही, वहीं अवैध बालू खनन तथा उसे संरक्षण देने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाए; घायलों के समुचित उपचार तथा पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए; तथा पीड़ित ग्रामीणों को झूठे मुकदमों और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से संरक्षण दिया जाए। हालांकि इस सिलसिले में भाकपा (माले) ने घोषणा की कि 11 जुलाई को जहानाबाद में जिलास्तरीय प्रतिवाद सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पीड़ित परिवार और ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेकर घटना से संबंधित तथ्यों को जनता के समक्ष रखने की बात कही है!
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार