साल बाद कानून के शिकंजे में आया ₹20 हजार का इनामी वारंटी, छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना गौरिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 1996 के करीब 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे ₹20,000 के इनामी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार लोधी पिता गजराज लोधी, निवासी ग्राम कितपुरा, थाना गौरिहार के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर.एन. पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, आरक्षक अमित शर्मा, शंकर पटेल, अमित जाट, दीपक चौरसिया एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
छतरपुर पुलिस ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लंबे समय से लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से “न्याय पथ अभियान” लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत फरार अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।